Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गुरु तेग बहादुर साहिब का 405वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anup Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 11:23:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anup Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:23:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर के सिक्खों के नवे गुरु, हिंद के चादर के नाम से विख्यात  श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 405 वॉ तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव मंगलवार को सम्पन्न हुआ। सिख समुदाय के लोगों द्वारा 31 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर के सिक्खों के नवे गुरु, हिंद के चादर के नाम से विख्यात  श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 405 वॉ तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव मंगलवार को सम्पन्न हुआ। सिख समुदाय के लोगों द्वारा 31 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई।पट्टी खुर्द स्थित गुरु सिंह सभा   गुरुद्वारे में दिनांक : 5 एवं 6 अप्रैल गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा गया जो 7 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः संपन्न हुआ उसके बाद अतुल प्रसाद वितरण किया गया प्रकाश उत्सव में आए ज्ञानियों द्वारा गुरुदेव बहादुर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

विद्वान रागी जत्था भाई हरजीत सिंह जी हजूरी रागी तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब वाले , रागी जत्था भाई नरिन्दर सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा गुरुबाग, वाराणसी,
विद्वान रागी जत्था भाई हरजीत सिंह जी हजूरी रागी तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब वाले के द्वारा  गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। तदुपरांत दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने लंगर छका। शाम 5:00 बजे गुरुद्वारा परिसर से गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से बजे गाजे के साथ सिक्ख अनुवाइयों की उपस्थिति में शबद कीर्तन,
आतिशबाजी, गतका के हैरत अंगेज करतब  का प्रदर्शन करते हुए सिख समुदाय के लोग प्रकाश उत्सव में दिखे। शोभा यात्रा सत्यानगंज, चौक बाजार, टिकरा खड़ंजा , सम्मे देवी फाटक, गोला पांडे जी होते हुए पट्टी कला  पहुंचती है उसके बाद पुनः गुरुद्वारा परिसर में अगर समाप्त होती है। रास्ते में जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई थी, नगर पालिका प्रशासन द्वारा रोड की साफ सफाई एवं शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने होती अहरौरा पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी।