-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सड़क चौड़ीकरण में लापरवाही से रोजाना जाम, जनजीवन प्रभावित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सुमेरपुर कस्बे के बीच से गुजर रहे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही के चलते सुमेरपुर में रोजाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से राहगीर, किसान, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक खासे परेशान हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सुमेरपुर कस्बे के बीच से गुजर रहे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही के चलते सुमेरपुर में रोजाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। सुबह से लेकर शाम तक लगने वाले जाम से राहगीर, किसान, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक खासे परेशान हैं। दोपहर करीब 12 बजे देवगांव चौराहे के पास लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे और रेंगते नजर आए। चिलचिलाती धूप में लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर महीनों पहले सड़क की पटरी खोद दी गई, लेकिन अब तक उसमें निर्माण सामग्री नहीं डाली गई है। पटरी न होने के कारण भारी वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे बार-बार जाम लग रहा है। बांदा मार्ग निवासी राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, प्यारेलाल प्रजापति और अखिलेश सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
बिहार: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की 30 बीघा फसल जली, किसानों को हुआ भारी नुकसान
हरियाणा: जनगणना 2027 की तैयारी हुई पूरी,16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना चालू
मध्य प्रदेश: किसान संघ का ज्ञापन MSP खरीदी, ब्याज और पराली पर कार्यवाही के खिलाफ दिखी नाराजगी
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने UPI फ्रॉड के 18 हजार रुपये करवाए लोगो को वापस, ठगी पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल
मध्य प्रदेश: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजा नरसिंह मंदिर का प्रांगण
