Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजा नरसिंह मंदिर का प्रांगण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 12:06:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 12:06:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी देशभक्ति एवं लोकप्रिय धुनों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नरसिंह मंदिर प्रांगण में गूंजे सुर: पुलिस बैंड दल की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए नगरवासी देशभक्ति एवं लोकप्रिय धुनों से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैंड दल की समन्वित एवं अनुशासित प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हुए। विगत रात्रि को नरसिंह मंदिर प्रांगण में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड दल द्वारा एक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बैंड दल द्वारा देशभक्ति गीतों एवं लोकप्रिय धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। उपस्थित जनसमूह बैंड की सुमधुर धुनों पर मंत्रमुग्ध हो गया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पुलिस बैंड दल की अनुशासित, समन्वित एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का सकारात्मक संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना विभाग द्वारा सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना। 
नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना बढ़ाना। सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल का निर्माण। समाज में शांति, सौहार्द एवं अनुशासन का संदेश देना। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना। आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना।