Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में 4 साल से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर पकड़ा गया 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 11:31:48 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:31:48 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चार वर्ष पूर्व दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित 10 हजार के इनामी आरोपी को ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए डिटेन किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी  ने बताया कि

विस्तार

राजस्थान: कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चार वर्ष पूर्व दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के एक प्रकरण में वांछित 10 हजार के इनामी आरोपी को ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए डिटेन किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी  ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा 

बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा द्वारा पुलिस थाना कोतवाली निंबाहेड़ा के वर्ष 2022 के प्रकरण में वांछित चल रहे 10,000 रुपये के इनामी अपराधी राजू पुत्र नारायण राम सिरवी निवासी बाला तहसील व थाना बिलाडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर बिलाडा भेजी गई। गठित टीम द्वारा थानाधिकारी थाना बिलाडा के सहयोग से इनामी अपराधी राजू सिरवी को डिटेन किया गया। अभियुक्त राजू सिरवी की गिरफतारी के संबंध में  पुलिस अधीक्षक कार्यालय चितौडगढ द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त को प्रकरण में गिरफतार कर मादक पदार्थ तस्करी में भूमिका के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।