-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छिनैती गैंग का बदमाश मुठभेड़ में हुआ घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर में महिलाओं से छिनैती की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर में महिलाओं से छिनैती की वारदातों से दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। यह आरोपी इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई कई वारदातों में वांछित था। पुलिस के मुताबिक 9 मार्च को इज्जतनगर के नैनीताल रोड रेलवे मार्केट, 12 मार्च को कैंट के बुखारा मोड़ और 13 मार्च को सुभाषनगर के पराग फैक्ट्री के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पर्स, मोबाइल और हैंडबैग लूटे थे। इन तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सुभाषनगर पुलिस को सूचना मिली कि छिनैती की घटनाओं में शामिल एक बदमाश यामाहा FZ बाइक से करगैना क्षेत्र में फिर वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, लेकिन बदमाश नहीं माना और दोबारा गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। संजू और अमित मिलकर देते थे वारदात को अंजाम, अमित की तलाश तेज गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम संजय उर्फ संजू उर्फ रघु (24) निवासी ग्राम सुकाली थाना शाही बताया। उसने अपने साथी अमित के साथ मिलकर छिनैती की वारदातें करना कबूल किया। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की यामाहा बाइक, तीनों मामलों से संबंधित मोबाइल, नकदी और आधार कार्ड बरामद हुए हैं
बिहार: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की 30 बीघा फसल जली, किसानों को हुआ भारी नुकसान
हरियाणा: जनगणना 2027 की तैयारी हुई पूरी,16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना चालू
मध्य प्रदेश: किसान संघ का ज्ञापन MSP खरीदी, ब्याज और पराली पर कार्यवाही के खिलाफ दिखी नाराजगी
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने UPI फ्रॉड के 18 हजार रुपये करवाए लोगो को वापस, ठगी पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल
मध्य प्रदेश: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजा नरसिंह मंदिर का प्रांगण
