-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 15 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 06 अप्रैल, 2026 (सू0वि0) - भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 06 अप्रैल, 2026 (सू0वि0) - भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सी0 एम0 एम0 एस0 पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने, उनके ट्रेनिंग बैच बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में में 8062 से अधिक से गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 05 मई 2026 तक तहसील स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध है इसलिए इस कार्य को गंभीरता के साथ समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी शिवम सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
बिहार: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की 30 बीघा फसल जली, किसानों को हुआ भारी नुकसान
हरियाणा: जनगणना 2027 की तैयारी हुई पूरी,16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना चालू
मध्य प्रदेश: किसान संघ का ज्ञापन MSP खरीदी, ब्याज और पराली पर कार्यवाही के खिलाफ दिखी नाराजगी
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने UPI फ्रॉड के 18 हजार रुपये करवाए लोगो को वापस, ठगी पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश: हज का 22 अप्रैल से सफर शुरू, पूर्वांचल के 2366 जायरीन हुए शामिल
मध्य प्रदेश: पुलिस बैंड की प्रस्तुति से गूंजा नरसिंह मंदिर का प्रांगण
