Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस व दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 06/04/2026 01:50:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 06/04/2026 01:50:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां ISIS से जुड़े संदिग्ध रिजवान को ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि रिजवान को देर शाम पडरौना कोतवाली

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां ISIS से जुड़े संदिग्ध रिजवान को ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि रिजवान को देर शाम पडरौना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। रिजवान का आतंकी कनेक्शन कोई नया नहीं है। इससे पहले वर्ष 2015 में, कुशीनगर में तैनात तत्कालीन पुलिस कप्तान अतुल शर्मा के कार्यकाल में भी उसकी गिरफ्तारी कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव से हुई थी।

 इसके बाद वर्ष 2017 से 2023 तक वह एक ब्लास्ट मामले में जेल में बंद रहा। बड़ा खुलासा जेल से रिहा होने के बाद रिजवान ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए नया तरीका अपनाया। वह वर्तमान में पडरौना नगर के छावनी क्षेत्र में चाट और पुचका (फुल्की) का ठेला लगाता था, लेकिन एजेंसियों को शक है कि इसी की आड़ में वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था और उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रभावित कर रहा था। स्थानीय कनेक्शन रिजवान मूल रूप से सिसवा मठिया का रहने वाला है। उसके पिता लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां रिजवान से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। क्या कुशीनगर में फिर पांव पसार रहा था आतंकी नेटवर्क? जांच के बाद होंगे बड़े खुलासे। 


Featured News