-
☰
राजस्थान: चंदेरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 1920 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टेम्पो एवं मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
राजस्थान: चंदेरिया थाना पुलिस तथा डीएसटी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक टेम्पो एवं मारुति स्विफ्ट कार को जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह , डीवाईएसपी दिनेश सुखवाल व मोतीराम थानाधिकारी चंदेरिया के निर्देशन में एएसआई मुकेश कुमार मय जाप्ता वाहन सरकारी व चालक के शनिवार को गश्त के दौरान नोमील चौराया नारेला के पास पहुंचे, जहां पर टेम्पो तथा एक स्वीफ्ट कार खडी हुई नजर आई. पास में 4 व्यक्ति जिसमें 01 धनराज पिता नगजी राम जाट उम्र 38 साल निवासी दामोदरपुरा पुलिस थाना रेलमगरा जिला रामसमन्द, 2 राजेश पारीक पिता लालचन्द जी पारीक उम्र 29 साल निवासी सिचाई नगर कीर खेडा चित्तौडगढ 03 प्रहलाद जयसवाल पिता उदयराम जी उम्र 30 साल निवासी। पावली पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ, 04 भीमराज पिता मेघा जी जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी कुण्ड केलवा पुलिस थाना केलवा जिला राजसमन्द खडे हुए मिले टेम्पो की तलाशी ली गई तो टेम्पों में प्लास्टिक 40 प्लास्टिक के कटटे में कुल 1920 पव्वे White lace Vodka अंग्रेजी शराब के भरे हुए जिनको मारूति स्वीफ्ट कार में लोड करना पाया जाने एवं उक्त अवैध शराब को अभियुक्तगण द्वारा बिना लाईसेंस/अनुज्ञापत्र के परिवहन से आबकारी अधिनियम का अपराध करना पाया जाने से उक्त शराब टेम्पो, मारूति स्वीफ्ट कुल 1920 पव्ये अंग्रेजी शराब को जप्त कर अभियुक्तगण धनराज, राजेश पारीक, प्रहलाद जायसवाल, भीमराज मीणा को नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम थाना चंदेरिया -एएसआई मुकेश कुमार,कानि.अरविन्द कुमार, मूलाराम,किशन लाल,शंकर लाल, रणजीत डीएसटी -हैडकानि प्रमोद कुमार ,कानि.अमित कुमार , अजय कुमार,बलराम,मनोज कुमार,रतन सिंह,शीशराम, प्रीतम,दुर्गाराम।
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का सम्मान समारोह, नवसदस्यों का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: इटावा में पुलिस का ऑपरेशन “लंगड़ा” सफल, मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरे गिरफ्तार
बिहार: नवादा के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
ओडिशा: खोर्धा में ट्रस्ट टाउन वेल्फेयर सोसाइटी की दूसरी साधारण सभा संपन्न, पंजीकरण प्रक्रिया पर जोर
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण लंबित, बजट बैठक को लेकर विवाद