-
☰
No image found.
झारखण्ड: कतरास कॉलेज में प्रोफेसर और छात्र संगठन के बीच विवाद गहराया, धमकी के आरोप से माहौल गर्म
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: कतरास कॉलेज में छात्र संगठन और इतिहास विभाग के प्रोफेसर के बीच विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है।
विस्तार
झारखण्ड: कतरास कॉलेज में छात्र संगठन और इतिहास विभाग के प्रोफेसर के बीच विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। एनएसयूआई नेता शाहबाज खान ने इतिहास विभाग के प्रोफेसर धनंजय पाठक पर फोन पर धमकी देने, अभद्र व्यवहार करने और छात्र कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। शाहबाज खान ने आरोप लगाया कि 8 मई को उन्हें फोन कर जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान राजनीतिक प्रभाव का भी हवाला दिया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के अनुसार, 9 मई को छात्र प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर प्रोफेसर से बातचीत करने कॉलेज पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कथित रूप से धक्का-मुक्की एवं मारपीट की घटना हुई। छात्र संगठन का आरोप है कि अब मामले को दबाने और छात्रों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शाहबाज खान ने कहा कि लगभग 100 से 150 छात्रों ने लिखित शिकायत देकर संबंधित प्रोफेसर के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच करवाने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले पर कॉलेज प्रशासन और संबंधित प्रोफेसर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वेस्ट बंगाल: आवास योजना में ‘कट मनी’ वसूली का आरोप, सामशेरगंज थाने में सौ से अधिक लोगों ने दी शिकायत
उत्तर प्रदेश: कम्पोजिट विद्यालय ढकिया डाम में वार्षिकोत्सव और शिक्षक चौपाल का आयोजन हुआ संपन्न
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का किया गया निपटान
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में 21 किमी सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी, 37.65 करोड़ की परियोजना से विकास को गति
