-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 7000 श्रमिक परिवारों के आवासीय अधिकार को लेकर मजदूर सभा हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद मोदीनगर के कृष्णपुरा, मदनपुर स्थित तेल मिल में 20 सितंबर को संयुक्त जन अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में मजदूर सभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद मोदीनगर के कृष्णपुरा, मदनपुर स्थित तेल मिल में 20 सितंबर को संयुक्त जन अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में मजदूर सभा का आयोजन किया गया। सभा में करीब 7000 मकानों में रह रहे श्रमिक परिवारों और उनसे जुड़े लगभग 70 हजार लोगों के आवासीय अधिकार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा में श्रमिक परिवारों की समस्याओं को सामने रखते हुए कहा गया कि वर्षों से इन आवासीय परिसरों में रह रहे परिवारों के भविष्य का मुद्दा व्यापक जनहित से जुड़ा है। वक्ताओं ने प्रशासन और शासन से दस्तावेजों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर मामले का समाधान निकालने की मांग की। मंच संचालन करते हुए अजय सिंह स्वर्णकार ने संगठन के सदस्यों से अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों की समस्याओं का समाधान संवाद, संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। सभा में यह भी कहा गया कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था से टकराव करना नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों के आवासीय अधिकार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर शासन तक अपनी बात पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रह्लाद शर्मा, कुलदीप सैनी, बृजेश राय (मुन्ना), सीपी कौशिक, निर्मल पोल, हेमंत सोनी, सूबे भाई, शिवम शर्मा, राहुल चौधरी, राजेश, बीना दीक्षित, अरुण शर्मा, महेंद्र गौड़, सरोज शर्मा, ललिता देवी, रश्मि शर्मा, चंद्रशेखर, सुनील चौहान, राम भरोसे, गजेंद्र, अंजली देवी, पिंकी वर्मा, अनूप चौधरी, राजीव शर्मा, मोनू सोम, महेश सोनी, टोनी वर्मा और सनी सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभा के अंत में श्रमिक परिवारों के आवासीय अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।
मध्य प्रदेश: धनपुरी-बुढ़ार में कथित नशे के कारोबार को लेकर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माता रानी का पूजन, जनकल्याण की करी कामना
वेस्ट बंगाल: आवास योजना में ‘कट मनी’ वसूली का आरोप, सामशेरगंज थाने में सौ से अधिक लोगों ने दी शिकायत
झारखण्ड: कतरास कॉलेज में प्रोफेसर और छात्र संगठन के बीच विवाद गहराया, धमकी के आरोप से माहौल गर्म
