Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माता रानी का पूजन, जनकल्याण की करी कामना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 30/07/2026 11:13:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 30/07/2026 11:13:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद स्थित मड़या काली माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद स्थित मड़या काली माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। पूजन-अर्चन के उपरांत नित्यानंद ने मंदिर पर पुजारी जी को अंगवस्त्र एवं गुरुदक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खलीलाबाद प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है। गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा पांडे,नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री रुद्रनाथ मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष राजू प्रधान, राकेश सिंह, रामवृक्ष चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया तथा समाज में आपसी सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।