-
☰
उत्तर प्रदेश: सूरजपुर पुलिस ने प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार; चुन्नी से गला घोंटकर की थी वारदात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक- 23.02.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय पुत्र किशन पाल निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष मृत अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना स्थाननीय पु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक- 23.02.2026 को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला में एक व्यक्ति विजय पुत्र किशन पाल निवासी ग्राम बेलोन थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष मृत अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना स्थाननीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जाँच की गयी तो आरोपी राखी व गुरदीप का पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा है पूर्व में भी राखी अपने प्रेमी गुरदीप उपरोक्त के साथ चली गयी थी और करीब 01 वर्ष तक गुरदीप के साथ रही। करीब 15 दिन पहले मृतक विजय जो नोवा कूलर कम्पनी में मजदूरी करता है को गांव बेलोन बुलन्दशहर से लेकर देवला में आ गयी थी। मृतक विजय आरोपी राखी व गुरदीप के प्रेम प्रसंग में बाधा उत्पन्न कर रहा था जिसके चलते विजय की पत्नी राखी व उसके प्रेमी गुरदीप ने मिलकर विजय के गले में चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी है जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0- 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर दोनो आरोपियो को आज दिनांक 24.02.2026 को मोजर बीयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण 1.राखी पत्नी विजय निवासी बैलोन का नगला थाना नररौरा बुलन्दशहर हाल पता ग्राम देवला थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 29 वर्ष । 2.गुरदीप पुत्र सतपाल सिंह निवासी विचपरिया थाना पिसावा जिला सीतापुर उम्र करीब 31 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 109/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।