-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बारिश से ढहे कच्चे मकान, फसलें हुई बर्बाद, राहत और मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज तहसील क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिरने की जानकारी सामने आई है, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों और किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेत्री प्रो. भक्ति सिंह ने उपजिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों को तिरपाल, राहत सामग्री और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही राजस्व विभाग की टीम से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग रखी गई। प्रो. भक्ति सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई गरीब किसानों के खेतों में नदी का पानी पहुंचने से फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं कुछ स्थानों पर कच्चे मकान गिरने से परिवारों के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि बारिश से जिन लोगों के मकान और फसलें प्रभावित हुई हैं, उनके नुकसान की लेखपाल के माध्यम से जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार पात्र लोगों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान इंद्रपाल, गंगा सहाय राजपूत, हरद्वारी लाल वर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: 7000 श्रमिक परिवारों के आवासीय अधिकार को लेकर मजदूर सभा हुई आयोजित
मध्य प्रदेश: धनपुरी-बुढ़ार में कथित नशे के कारोबार को लेकर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार
