-
☰
मध्य प्रदेश: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरु नानक वार्ड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं फूल-मालाओं से सजाया गया था,
विस्तार
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुरु नानक वार्ड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं फूल-मालाओं से सजाया गया था, जिससे वातावरण शिवमय हो गया। प्रथम दिवस से ही भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल एवं बेलपत्र से विशेष अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन एवं पूजन के लिए लगी रहीं। महाशिवरात्रि की रात्रि में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भजन-कीर्तन एवं शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं युवा मंडलों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह
दिल्ली: यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमले का दूसरा आरोपी भी एनकाउंटर में ढेर