-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: विभागीय अधिकारियों ने टेकापार प्राथमिक विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर और व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में ए.एस. मसराम सहायक संचालक (शिक्षा) कार्यालय - जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ,
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में ए.एस. मसराम सहायक संचालक (शिक्षा) कार्यालय - जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ,मनीष चौकसे सहायक जिला परियोजना समन्वयक एवं समीर त्यागी सहायक जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ शिक्षक- नरेंद्र सिंह मालवे एवं बंशीलाल अहिरवार कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। विद्यालय में दर्ज कुल 21 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थी उपस्थित मिले, अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इनमें नवनिर्मित बालिका शौचालय, खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन सहित अन्य कार्य शामिल रहे। इसके साथ ही विभिन्न शालेय अभिलेखों,पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और अन्य भौतिक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने छात्रों के शैक्षणिक स्तर में और अधिक सुधार लाने तथा शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों को दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल के योगदान को किया याद
उत्तर प्रदेश: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
उत्तर प्रदेश: पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता रथ रवाना, किसानों को बताए जाएंगे नुकसान और बचाव के तरीके
उत्तर प्रदेश: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए दीपक शुक्ला, तरबगंज में पसरा मातम
मध्य प्रदेश: पोरसा में राजनीति में आध्यात्मिकता पर कार्यक्रम, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
