-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने 41 पौवे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को जरीफनगर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामरतन पुत्र हेमराज, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी खागी करवा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी देहगवां में किशनलाल धर्मकांटा के आगे से की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 पौवे (200-200 एमएल) अवैध देशी शराब तथा एक प्लास्टिक कैन बरामद की। इस मामले में थाना जरीफनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 303/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अली मियां जैदी, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक शामिल रहे।
