-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पिताजी की सीख से पुलिस सेवा में आया, हर पीड़ित को न्याय दिलाना ही मेरा लक्ष्य, एसडीओपी रवि प्रकाश सिंह भदौरिया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मैंने अपने पिताजी वह माताजी श्रीमती इंद्र कुअंर श्री राम बाबू सिंह भदोरिया के कहने पर पुलिस विभाग की सर्विस सन 1999 में ग्रहण की तब से मैं लोगों को न्याय दिलाता चल रहा हूं मेरा मुख्य उद्देश्य पीड़ित व गरीब को न्याय दिलाना है
विस्तार
मध्य प्रदेश: मैंने अपने पिताजी वह माताजी श्रीमती इंद्र कुअंर श्री राम बाबू सिंह भदोरिया के कहने पर पुलिस विभाग की सर्विस सन 1999 में ग्रहण की तब से मैं लोगों को न्याय दिलाता चल रहा हूं मेरा मुख्य उद्देश्य पीड़ित व गरीब को न्याय दिलाना है मैं इसके लिए सेवाएं दे रहा हूं सेवा करता रहूंगा अब मैं ग्वालियर में गरीबों को उनका उनके लिए उनको न्याय दिलाऊंगा रवि प्रकाश सिंह भदोरिया अंबाह से ग्वालियर स्थानांतरण हुए एस डी ओ पी रवि प्रकाश सिंह भदोरिया का आज शिवम गार्डन में बिदाई व सम्मान समारोह आयोजित हुआ,,, कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना पोरसा। अंबाह एसडीओपी रविप्रकाश सिंह भदौरिया के ग्वालियर स्थानांतरण पर शुक्रवार को पोरसा स्थित शिवम गार्डन में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित देवेश सिंह तोमर,व सोमेश सिंह तोमर एडवोकेट तथा दिनेश शर्मा संचालक शिवम महाविद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाईं और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को निष्पक्ष, संवेदनशील और जनसरोकारों से जुड़ा बताते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। समारोह का आयोजन दिनेश शर्मा, शोमेश सिंह तोमर, एडवोकेट देवेश सिंह, संदीप परमार, संदीप शर्मा और रामकुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एसडीओपी का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मोहर सिंह, रामरूप सिंह, थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह, साहब सिंह तोमर,राहुल शर्मा, विष्णु तोमर, पार्षद जसराम गुप्ता, धर्म सिंह तोमर, कल्लू वर्मा, जयप्रताप तोमर, पातीराम लोधी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। समारोह का समापन एसडीओपी को सम्मानपूर्वक विदाई देने और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रविप्रकाश सिंह भदौरिया ने अपने तीन बर्ष के कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया, जिससे लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यवहार हमेशा सरल, सहज और जनहितैषी रहा, जिसके कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे।
सम्मान समारोह में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के दौरान भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने संबोधन में एसडीओपी रविप्रकाश सिंह भदौरिया ने कहा कि अंबाह-पोरसा क्षेत्र में मिला स्नेह और सहयोग हमेशा उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग तभी संभव है, जब समाज और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग का वातावरण बना रहे। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने में आगे भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मध्य प्रदेश: शांति और समृद्धि की कामना के साथ एसपी ने टेका माथा, नागाजी धाम में लगाई मन्नत की अर्जी
गुजरात: भक्ति, आस्था और भाईचारे के संग निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
गुजरात: सफाई नहीं होने पर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कैंप में ऋण प्रक्रिया हुई तेज, पात्र हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
