Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विधायक ने विकास कार्यों की समीक्षा की, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयसीमा का दिया निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 30/07/2026 02:57:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 30/07/2026 02:57:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के विकास कार्यों को लेकर विधायक अरुण भीमावद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के विकास कार्यों को लेकर विधायक अरुण भीमावद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। विधायक अरुण भीमावद ने सभी निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान शाजापुर में सामुदायिक भवन के निर्माण और शेष बचे ढांचे का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र एवं अपात्र आवेदनों का गहन सत्यापन करने को कहा गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों में एक्स-रे मशीन की उपलब्धता और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने और जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की क्षमता बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में राशन वितरण के दौरान बायोमेट्रिक अंगूठा नहीं लगने से होने वाली समस्याओं का जल्द समाधान करने तथा पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण कर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, जिला पंचायत प्रभारी सीईओ मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र 

Abhijit Deepke's Allegations: भाजपा ने अभिजीत दीपके के आरोपों को किया खारिज, कहा सबूत हैं तो सार्वजनिक करें

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई समीक्षा बैठक, जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर दिया जोर


Featured News