Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर पालिका हुई अलर्ट, विशेष स्वच्छता अभियान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 30/07/2026 03:45:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 30/07/2026 03:45:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बांसी ने व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बांसी ने व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इद्रीश राईनी उर्फ पटवारी ने सफाई नायकों एवं सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर नगर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इद्रीश राईनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान नगर की स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर की सभी प्रमुख सड़कें, मुख्य मार्ग, गलियां, नालियां, मंदिरों के आसपास के क्षेत्र तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही नियमित झाड़ू लगाकर कूड़े का समय पर निस्तारण, नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधी दवाओं का छिड़काव तथा चूने का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का नगर से आवागमन होता है। ऐसे में नगर की साफ-सफाई, यातायात मार्गों की स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी आवश्यक है। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मो. इद्रीश राईनी ने यह भी कहा कि नगर पालिका सभी समुदायों की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है। इसी उद्देश्य से श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी धार्मिक आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान वरिष्ठ लिपिक अमरेन्द्र कुमार, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई नायक, सफाई कर्मी एवं सभासदगण भी उपस्थित रहे। सभी ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की है, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान नगर की सकारात्मक छवि बनी रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र 

Abhijit Deepke's Allegations: भाजपा ने अभिजीत दीपके के आरोपों को किया खारिज, कहा सबूत हैं तो सार्वजनिक करें

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई समीक्षा बैठक, जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर दिया जोर


Featured News