Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चेहल्लुम और श्रावण मास को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्द बनाए रखने की करी अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 30/07/2026 03:47:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 30/07/2026 03:47:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी चेहल्लुम और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शिवनगर डिड़ई थाना परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी चेहल्लुम और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शिवनगर डिड़ई थाना परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक आयोजन आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संपन्न हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार सभी समुदायों के लिए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से चेहल्लुम और श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न होगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र 

Abhijit Deepke's Allegations: भाजपा ने अभिजीत दीपके के आरोपों को किया खारिज, कहा सबूत हैं तो सार्वजनिक करें

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की हुई समीक्षा बैठक, जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य पर दिया जोर


Featured News