Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 30/07/2026 06:07:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 30/07/2026 06:07:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार ने चांदपुर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चांदपुर और थाना प्रभारी चांदपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना चांदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने पैजनिया से डम्बलपुरी फाटक, डम्बलपुरी फाटक से धनोरा फाटक और धनोरा फाटक से बवनपुरा चौकी तक पूरे मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए सभी शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने रामलीला मैदान चांदपुर में बनाए गए शिविर स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को परखा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं और भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहें। अपर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे और सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।