-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, कुबेरनाथ शिव मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने थाना क्षेत्र मेंहदावल स्थित श्री कुबेरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने थाना क्षेत्र मेंहदावल स्थित श्री कुबेरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। अधिकारियों ने पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों और स्थानीय लोगों से समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, एएसपी ने पूरे मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश
उत्तर प्रदेश: संत रविदास नगर नाम बहाल होने पर भाजपा नेता ने सीएम योगी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश: ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की दी सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश: देश का अनोखा सूर्य मंदिर, छठ पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बना केंद्र
