Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सनावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , Date: 17/02/2026 11:52:11 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 17/02/2026 11:52:11 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सनावद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ओंकारेश्वर बाईपास पर एक व्यक्ति सनावद की ओर आते हुए दिखा मुखबिर के बताएं हुलिए अनुसार व्यक्ति  पुलिस को

विस्तार

मध्य प्रदेश:  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सनावद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ओंकारेश्वर बाईपास पर एक व्यक्ति सनावद की ओर आते हुए दिखा मुखबिर के बताएं हुलिए अनुसार व्यक्ति  पुलिस को देखकर हड़बड़ाया और भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कैलाश पिता गेंदालाल मेहरा निवासी भोगांवा बेडी थाना मांधाता ओंकारेश्वर जिला खंडवा बताया एवं कैलाश के पास बैग चेक करने पर बैग में अवैध  तरीके से रखा हुआ 4 किलो 190 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी कीमत लगभग दो लाख पांच हजार रुपए मूल्य की है पुलिस द्वारा आरोपी कैलाश गेंदालाल को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 59/26 धारा 8/20 एन डी पी सी एक्ट मैं पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी से अवैध गंजे की तस्करी एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नशे के मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी  और इस प्रकार और संवैधानिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्तियों को छोड़ नहीं जाएगा उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उ, नि, धर्मेंद्र यादव, उ नि संदीप कुशवाह प्र,आर गंभीर मीणा प्र आर  राजेंद्र चौहान, आर सरदार निगम, आर, राजीव गुर्जर आर, राजेश जयसवाल आर कैलाश, आर विनोद गौड़, आर सुनील वन अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।