Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बम्हनी थाना क्षेत्र में फिर सक्रिय हुए चोर, स्कूल को बनाया सीधा निशाना

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashish Choudhary , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/07/2025 04:19:45 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ashish Choudhary ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/07/2025 04:19:45 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बम्हनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नवीन प्राथमिक शाला खखरी टोला का है,

विस्तार

मध्य प्रदेश: बम्हनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नवीन प्राथमिक शाला खखरी टोला का है, जहाँ बीती रात चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने स्कूल के तीन ताले तोड़कर दो गैस सिलेंडर और कुछ शैक्षणिक सामग्री चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल के प्रिंसिपल तथा स्थानीय लोगों का कहना है कि बम्हनी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोर पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं ।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

 


Featured News