Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्रा: आर.के. ज्ञान मंदिरम में शिव जयंती का उल्लासपूर्ण आयोजन

- Photo by : social media

महाराष्ट्रा  Published by: Sachin Ashokrao Moon , Date: 19/02/2025 02:57:05 pm Share:
  • महाराष्ट्रा
  • Published by: Sachin Ashokrao Moon ,
  • Date:
  • 19/02/2025 02:57:05 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्रा: पुलगांव स्थित आर.के. ज्ञान मंदिरम इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री. नितिन श्रीवास, पर्यवेक्षिका श्रीमतीप्रणिता कोम्बे सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

विस्तार

महाराष्ट्रा: पुलगांव स्थित आर.के. ज्ञान मंदिरम इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री. नितिन श्रीवास, पर्यवेक्षिका श्रीमतीप्रणिता कोम्बे सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा से हुई। इस अवसर पर सुश्री समृद्धि वैद्य ने शिवाजी महाराज के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं छात्रों ने 'हलवा पाळणा बाल शिवाजीचा' और 'माज्या राजार...माज्या शिवबार' जैसे गीतों के माध्यम से शिवाजी महाराज के साहस और नेतृत्व को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य नितिन श्रीवास ने अपने संबोधन में शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य के निर्माण में योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती मालती ढगे ने किया।