Contact for Advertisement 9650503773


NEET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की NEET के परिणाम तारीख की घोषणा, जाने किस वेबसाइट पर देख सकते है परिणाम  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की NEET के परिणाम तारीख की घोषणा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की NEET के परिणाम तारीख की घोषणा - Photo by : Social Media

नई दिल्ली   Published by: Agency , Date: 07/09/2022 06:12:45 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 07/09/2022 06:12:45 pm
Share:

संक्षेप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट NEET UG, 2022 के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है।

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट NEET UG, 2022 के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। NTA के शेड्यूल के मुताबिक, NEET UG 2022 का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आज जारी किया जाएगा। सभी उम्मीदवार ऑफिसियल लिंक के जरिए अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक करीबन 18.72 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। 

NEET के लिए कट ऑफ क्वालिफाईंग क्या है?

जनरल कैटेगरी के लिए- 40th परसेंटाइल
SC, ST, OBC के लिए- 40th परसेंटाइल
जनरल दिव्यांग के लिए- 45th Percentile
SC, ST, OBC दिव्यांग के लिए- 40th परसेंटाइल

NEET फाइनल आंसर-की

परिणाम से पहले NTA NEET की फाइनल आंसर-की 2022 भी जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज कम्प्लेंस की जांच और जरूरी सुधार के बाद NEET की फाइनल आंसर की जारी होगी। इसे neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। 

NEET 2022 में कितने विद्यार्थियों ने किया था आवेदन 

NEET के लिए इस साल सबसे ज्यादा आवेदन हुए। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। देशभर से 18,72,329 स्टूडेंट्स ने NEET Exam 2022 के लिए अप्लाई किया था। इनमें से लड़कियों की संख्या करीब 10.64 लाख रही। 

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते है परिणाम

neet.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
nta.ac.in