Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: दो बच्चों को कुएं में फेंक कर ट्रेन के आगे कूद गई मां, तीनों की मौत 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Udaya Lal Poushkarma (Joshi) , Date: 13/03/2026 01:59:40 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Udaya Lal Poushkarma (Joshi) ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:59:40 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कपासन थाना क्षेत्र में  देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया। 

विस्तार

राजस्थान: कपासन थाना क्षेत्र में  देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया।  इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गई।   इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्याम करीब 6:30 बजे उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से कच्चा खेड़ी रेलवे पुलिया के पास एक महिला की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली कपासन थाना से एएसआई शंकर लाल मैमय जाब्ते मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से शव को कपासन चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान कच्चा खेड़ी से एक महिला और उसके 5 वर्षीय व 3 माह के दो बच्चों के लापता होने की भी जानकारी मिली कुछ देर बाद शाम करीब 8:00 बजे गांव के पास स्थित एक कुएं में दो बच्चों के शव  दिखाई  देने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया जिसमें दोनों बच्चों  की मौत हो गई। कपासन पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है अनुसंधान कर रही है। 


Featured News