-
☰
उत्तर प्रदेश: जजनेर में ट्रैक्टर की बैटरी गई चोरी, ग्रामीणों में रोष का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस सोती रही चोरी होती रही ग्राम जजनेर में ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गए चोर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस सोती रही चोरी होती रही ग्राम जजनेर में ट्रैक्टर की बैटरी उड़ा ले गए चोर। छुटमलपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात जजनेर गांव में चोरों ने किसान के ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव जजनेर के निवासी नासिर पुत्र शरीफ खान ने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर घर की बैठक में खड़ा किया हुआ था। देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की बैटरी निकाल कर फरार हो गए,सुबह जब परिजनों ने ट्रैक्टर देखा तो बैटरी गायब मिली इसके बाद घटना की पूरी जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है कर कभी किसानों के घरों को निशाना बना रहे हैं तो कभी खेतों में खड़े सामान व समरसेबल के केबल चोरी कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत