-
☰
बिहार: मकान निर्माण स्थल से लोहे की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद पकड़ा गया चोर
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा शहर के नवादा बाईपास स्थित भदौनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मकान निर्माण स्थल से लोहे और छड़ चोरी करने का मामला सामने आया है।
विस्तार
बिहार: नवादा शहर के नवादा बाईपास स्थित भदौनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मकान निर्माण स्थल से लोहे और छड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे चोर ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर लोहे की छड़ और अन्य सामान चोरी करने की कोशिश की। मकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रात में जब कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें एक व्यक्ति सामान उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। मकान मालिक सन्नी खान के भांजे ने बताया कि सन्नी खान ईद की खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन सतर्क लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ले के ही निवासी महरून शौकत के पुत्र जॉनी के रूप में की गई है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत