-
☰
No image found.
राजस्थान: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैमिंग एप्प व आईपीएल क्रिकेट मैच में लगाईवाल व खाईवाल के लिये आरोपीगणो को फ्लेट उपलब्ध करवाने वाले ब्रोकर/आरोपी को किया गिरफ्तार।
विस्तार
राजस्थान: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर ने रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैमिंग एप्प व आईपीएल क्रिकेट मैच में लगाईवाल व खाईवाल के लिये आरोपीगणो को फ्लेट उपलब्ध करवाने वाले ब्रोकर/आरोपी को किया गिरफ्तार। मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा शहर अजमेर के समस्त थानाधिकारीयो को गैमिंग एप्प पर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले, जुए व सट्टे की खाईवाल करने वाले व खेलने वालो, अवैध मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने बाबत् निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अरावली अपार्टमेन्ट प्रथम, जनाना रोड अजमेर की चैकिंग के दौरान गठित विशेष टीम के सदस्यो द्वारा रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैम व आईपीएल क्रिकेट मैच मे जुए एवं सट्टे खेलने वाले व खाईवाल व लगाईवाल करने वाले 05 आरोपियो को दिनांक 19.04.2026 को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। तत्पश्चात प्रकरण हाजा के मुख्य अभियुक्तगण पंकज कुमार सैनी व अन्य को ऑन लाईन गैमिंग व आईपीएल में सट्टे की खाईवाल व लगाईवाल करने के लिये फ्लेट किराये पर उपलब्ध करवाने वाले ब्रोकर / आरोपी राजेन्द्र कुम कुमार साहू जिसके द्वारा सामान्य किराया 3500-4000/ रूपये से डबल 8000/ रूपये किराया, ब्रोकरेज व रेन्ट एग्रीमेन्ट करवाने के नाम पर पैसे लेकर फ्लेट का रेन्ट एग्रीमेन्ट नही करवाकर प्रकरण के मुख्य अभियुक्तगण पंकज कुमार सैनी व अन्य को फ्लेट दिया जिनके द्वारा जरिये फोन लाईन लेकर तथा ऑनलाईन (इन्टरनेट) के जरिये विभिन्न मोबाईल फोनो में अन्य व्यक्तियो के नाम सीमो व लेपटॉप का उपयोग कर लोगो के साथ छल व धोखाधडी करके स्वयं को फायदा उठाने के लिये क्रिकेट मैच के उपर सट्टे की खाईवाली करना पाया गया। अनुसंधान से अभियुक्त राजेन्द्र कुमार साहू द्वारा उक्त अपराध में षडयन्त्र पूर्वक शामिल होना पाया गया जाकर अनुचित लाभ प्राप्त किया है। प्रकरण हाजा में बाद अनुसंधान ब्रोकर/आरोपी राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया गया जिससे अनुसंधान जारी है।
उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने एंटी नारकोटिक्स सेल के हेड कांस्टेबल को 2 लाख रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथों
उत्तर प्रदेश: दबंगों ने तोड़ा खोखा, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: केआरजी कॉलेज में क्रीड़ा सम्मान, छात्राओं को दी शिक्षा की प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा
मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल
