Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 04:40:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 04:40:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्यधाम क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा मंडल के विजयपुर छानबे में आयोजित जन-आक्रोश मार्च व महिला विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्यधाम क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा मंडल के विजयपुर छानबे में आयोजित जन-आक्रोश मार्च व महिला विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का जोश, उत्साह और सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बड़ी संख्या में जुटीं माताओं एवं बहनों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। सम्मेलन स्थल पर उमड़ी भीड़ और महिलाओं की सक्रियता यह दर्शाती रही कि वे सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों के प्रति सजग और भागीदारी के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम के पश्चात निकाली गई जन-आक्रोश मार्च रैली में भी महिलाओं की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली। रैली के दौरान नारी शक्ति ने विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। महिलाओं की एकजुटता और जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति समाज के हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर श्रीमती मंजूलता चौबे, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, श्रीमती रज्जू देवी, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती मैना देवी, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती शांति एवं श्रीमती रीता सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मण्डल अध्यक्ष संतोष पाठक, मण्डल मंत्री फूलचंद पांडेय, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रहरि, विवेक पांडेय एवं बलवंत बिंद सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।