-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: केआरजी कॉलेज में क्रीड़ा सम्मान, छात्राओं को दी शिक्षा की प्रेरणा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कम्पू स्थित शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (के.आर.जी.) के ऑडिटोरियम में गुरुवार को भव्य वार्षिक क्रीड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कम्पू स्थित शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (के.आर.जी.) के ऑडिटोरियम में गुरुवार को भव्य वार्षिक क्रीड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने लोक एवं जनजातीय संस्कृति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही महाविद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में मंत्री श्री कुशवाह ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।” उन्होंने छात्राओं से जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में नशामुक्ति अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवन अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मीना सचान, उच्च शिक्षा विभाग ग्वालियर-चंबल संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. के. रत्नम, जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्व शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. केशव सिंह गुर्जर, क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ. कृष्णा सिंह, क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोहर कटारिया, श्री अरविंद सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने एंटी नारकोटिक्स सेल के हेड कांस्टेबल को 2 लाख रिश्वत लेते पकड़ा रंगे हाथों
उत्तर प्रदेश: दबंगों ने तोड़ा खोखा, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार
राजस्थान: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा
मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल
