Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दबंगों ने तोड़ा खोखा, पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 06:03:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 06:03:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली आज थाना बारादरी क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक गरीब दुकानदार के खोखे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली आज थाना बारादरी क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक गरीब दुकानदार के खोखे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लाल फाटक चनेहटा, बरेली कॉलेज के पीछे गेट के पास एक छोटा खोखा (दुकान) लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कुछ दबंग पिछले  दिनों से उससे दुकान हटाने के लिए दबाव बना रहे थे। बताया गया है कि करीब तीन दिन पूर्व आरोपियों ने पीड़ित को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके बावजूद पीड़ित ने किसी तरह अपनी दुकान जारी रखी।


पीड़ित के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 1:30 बजे उपरोक्त सभी आरोपी एकजुट होकर उसके खोखे पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित ने थाना बारादरी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसे अब अपनी जान का भी खतरा महसूस हो रहा है और उसे पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।