Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अगुवाई में निकली तिरंगा प्रभात फेरी, गूंजे देशभक्ति के नारे

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 10:07:26 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 10:07:26 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: रविवार सुबह हल्की बारिश की फुहारों के बीच कलेक्ट्रेट तिराहे से मानासर सर्किल तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने तिरंगा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके बाद स्वयं प्रभात फेरी की अगुवाई करते हुए इसमें शामिल हुए।

विस्तार

राजस्थान: रविवार सुबह हल्की बारिश की फुहारों के बीच कलेक्ट्रेट तिराहे से मानासर सर्किल तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने तिरंगा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसके बाद स्वयं प्रभात फेरी की अगुवाई करते हुए इसमें शामिल हुए। कलेक्टर ने हाथ में तिरंगा लेकर आमजन और युवाओं का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। राज्य सरकार के निर्देशन में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा जिले में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रभात फेरी में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की सक्रिय सहभागिता ने युवाओं और आमजन में विशेष उत्साह का संचार किया। उन्होंने रैली के दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। 

तिरंगा प्रभात फेरी में जोश और उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए। इनमें बीआर मिर्धा कॉलेज के विद्यार्थी, राजकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, रतन बहन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं, एनएसएस एवं एनसीसी के युवा, स्काउट-गाइड, पुलिस के जवान तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भी प्रभात फेरी में सहभागिता की। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। तिरंगे की शान में कदमताल करते हुए विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा नागौर शहर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सोंकरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत गोदारा, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, जिला खेल अधिकारी सोहनलाल गोदारा, कैप्टन प्रेमसिंह बुगासरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।