Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: अलवर के आगर गाँव में जैन मुनि के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में लोग उमड़े

- Photo by : social media

हेमशंकर सोमवंशी. राजस्थान   Published by: , Date: 17/11/2025 12:09:45 pm Share:
  • हेमशंकर सोमवंशी. राजस्थान
  • Published by: ,
  • Date:
  • 17/11/2025 12:09:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के ग्राम आगर मे उपाध्याय श्री 108 वृषभानन्द जी मुनिराज ससंघ के दर्शनो हेतु बड़ी संख्या मे लोगों का ताँता लगा रहा | जैन मुनि के आगर गाँ

विस्तार

राजस्थान: अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के ग्राम आगर मे उपाध्याय श्री 108 वृषभानन्द जी मुनिराज ससंघ के दर्शनो हेतु बड़ी संख्या मे लोगों का ताँता लगा रहा | जैन मुनि के आगर गाँव मे रात्रि विश्राम के दौरान बड़ी संख्या मे लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर झोटवाड़ा जयपुर के मंत्री नवीन कुमार जैन ने बताया कि आचार्य श्री वसुनंदी महाराज के परम् शिष्य उपाध्याय श्री 108 वृषभानन्द जी

मुनिराज का जयपुर झोटवाडा चातुर्मास उपरांत जयपुर - मेरठ होते हुए सम्मेद शिखर के लिए विहार चल रहा है। उक्त पैदल विहार फ़रवरी तक जारी रहेगा |
 विहार के दौरान रविवार रात्रि को आगर गाँव मे रात्रि विश्राम किया इस दौरान बड़ी संख्या मे लोगों ने जैन मुनि के दर्शन कर आशीर्वाद लिया | आगर सहित आस -पास के कई गाँवों के लोग जैन मुनि के दर्शन हेतु पहुँचे |


Featured News