-
☰
उत्तर प्रदेश: 108 एंबुलेंस निरीक्षण में पूरी तरह तैयार और मानक अनुरूप पाई गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एत्मादपुर में अलीगढ़ डिविजन की 108 एंबुलेंस सेवाओं की औचक निरीक्षण टीम ने गुरुवार को अचानक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एत्मादपुर में अलीगढ़ डिविजन की 108 एंबुलेंस सेवाओं की औचक निरीक्षण टीम ने गुरुवार को अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली, उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई, दवाइयों एवं आपातकालीन संसाधनों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के समय डिविजनल टीम के अधिकारियों ने एंबुलेंस को पूरी तरह से मानकों के अनुरूप, सुव्यवस्थित और आपातकालीन सेवाओं के लिए पूर्णतः तैयार पाया। एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन व्यवस्था, दवाइयाँ, स्ट्रेचर, मॉनिटरिंग सिस्टम एवं अन्य आवश्यक संसाधन सही स्थिति में पाए गए। डिविजनल टीम के अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद ईएमटी (Emergency Medical Technician) संदीप कुमार से आपातकालीन सेवाओं, प्री-हॉस्पिटल केयर, मरीज प्रबंधन, रेफरल प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। ईएमटी द्वारा सभी प्रश्नों के संतोषजनक, सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिए गए, जिससे टीम काफी प्रभावित नजर आई। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए प्रशंसा की गई।
मध्य प्रदेश: मानवता की मिसाल सनावद पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई राहगीर की जान
गुजरात: बरोड़ा (वडोदरा) में अफेयर विवाद पर युवक की पिटाई — पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साज़िश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
मध्य प्रदेश: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: छुटमलपुर में दूल्हे ने लौटाए 21 लाख, शगुन में लिया सिर्फ ₹1 और नारियल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण