-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के दुद्धी मे कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाला 41वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा अपरिहार्य कारणों से निर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के दुद्धी मे कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाला 41वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।इस आशय की जानकारी देते हुए कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा 23 नवंबर को इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां की जा रही थीं, जिसमें देश के कई नामचीन कवि और शायर शिरकत करने वाले थे। हालांकि, कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल इस कार्यक्रम को स्थगित (निरस्त) करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
