-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की समस्या को लेकर आज किसान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की समस्या को लेकर आज किसान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को शेष 4% प्लॉट आवंटित किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया तथा लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे प्रभावित किसानों को उनका अधिकार दिलाने की मांग रखी। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे तथा शासन स्तर पर वार्ता कर किसानों को उनका हक दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से वर्षों से लंबित शेष 4% प्लॉट का मुद्दा जल्द समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा और सभी प्रभावित किसानों को न्याय मिलेगा। किसान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शेष 4% प्लॉट किसानों का अधिकार है और इस मांग को पूरा कराने के लिए संघर्ष एवं प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
