Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में आज होगा पुरस्कार वितरण समारोह, MLC गोपाल अंजान होंगे मुख्य अतिथि

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/11/2026 03:34:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/11/2026 03:34:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में दिनांक 21 नवंबर 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गत माह विद्या

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में दिनांक 21 नवंबर 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गत माह विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, जिसका विषय “विकसित भारत 2047 कैसा होगा?” था, के परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल अंजान जी, सदस्य विधान परिषद (MLC), उत्तर प्रदेश होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, रचनात्मक चिंतन, देशभक्ति एवं विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, ताकि युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके। विद्यालय परिवार द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाता है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News