-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने हेड कॉन्स्टेबल को कुचला, हालत गंभीर; शाहजहांपुर में पकड़ा गया ट्रक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पांचाल घाट पुल और चाचूपुर के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पांचाल घाट पुल और चाचूपुर के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेपुर थाने में तैनात हेड मोहर्रिर (हेड कॉन्स्टेबल) वीरेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रक का पहिया उनके पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। कैसे हुआ हादसा? मूल रूप से कानपुर नगर के ककवन स्थित मौजमपुर के रहने वाले 46 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह पिछले करीब एक वर्ष से राजेपुर थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी सरिता के साथ कुइयांबूट में किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए थाने जा रहे थे। पांचाल घाट पुल से थोड़ा आगे निकलने पर उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिस पर बात करने के लिए उन्होंने बाइक को सड़क किनारे कच्चे हिस्से में रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके पैर को कुचलता हुआ निकल गया। हायर सेंटर किया गया रेफर मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को संभाला और उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोपहर करीब 12 बजे उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सर्जन को बुलाकर उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पति की गंभीर हालत देखकर उनकी पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिन्हें वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह संभाला। शाहजहांपुर में पकड़ा गया ट्रक घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष अजब सिंह भी लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। राजेपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
