-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कृषि विभाग में 78 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, 17 महिलाएं शामिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज विकास भवन सभागार, गाजीपुर में संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आज विकास भवन सभागार, गाजीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद रहे। अतिथियों द्वारा जनपद के लिए चयनित कुल 78 अभ्यर्थियों, जिसमें 17 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में आपकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है, आप सीधे किसानों से जुड़ेंगे। ईमानदारी और निष्ठा से किसानों की सेवा करें। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल एक नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। आप सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन से करें। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि कृषि विभाग की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पहुंचे। आप सभी फील्ड में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बीज, खाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ के लोक भवन में किया गया था, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई दी और कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अस्मिता चंद की उम्मीदवारी से चिल्लूपार में सियासी हलचल, विरोध के मायने क्या
राजस्थान: ईद मिलादुन्नबी पर कोठियां गांव में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस में दिखी अकीदत
उत्तर प्रदेश: औरैया में बांट-माप विभाग का सघन जांच अभियान, 25 प्रतिष्ठानों के चालान
हरियाणा: 10 किलो गांजा मामले में असल सप्लायर मिथुन गिरफ्तार, पुलिस से बचने को बदल रहा था ठिकाने
