Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 26/08/2026 01:18:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 26/08/2026 01:18:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विद्यालय ज्ञान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विद्यालय ज्ञान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर परिवहन समिति का गठन करते हुए नियमित बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालयों से समन्वय स्थापित करने हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं पुलिस सत्यापन सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वाहन चालकों को ड्राइविंग संबंधी बेसिक गाइडलाइन की जानकारी अवश्य होनी चाहिए, बस में फर्स्ट एड बॉक्स, सीपीआर विधि की जानकारी, पेयजल की व्यवस्था रहे। इस संबंध में उन्हें ट्रेनिंग दी जाए तथा स्कूलों से इस संबंध में प्रमाण पत्र भी लिया जाए। राजमार्गों पर स्थित विद्यालयों के पास ब्लिंक इंडिकेटर भी लगाई जाए।

विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले किसी भी वाहन का संचालन छात्र-छात्राओं के परिवहन में न किया जाए। वाहनों की नियमित जांच एवं परिवहन व्यवस्था की निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिवहन व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Featured News