Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मायावती ने पंजाब बसपा नेतृत्व के साथ की अहम बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 12:52:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 12:52:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने लखनऊ में बसपा पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की बैठक में

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बहुजन समाज पार्टी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने लखनऊ में बसपा पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की बैठक में पंजाब संगठन की मजबूती आगामी चुनावी रणनीतियों और कैडर को बूथ स्तर पर सक्रिय करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए
बैठक में बसपा सुप्रीमो ने पंजाब में पंजाब संभालो मुहिम तथा पराधीनता का अंत अति बेगमपुरे का संकल्प श्री गुरु रविदास सम्मान यात्रा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज को सत्ता की मंजिल तक पहुँचाना है ताकि संत-महापुरुषों के बेगमपुरा के सपने एक ऐसा समाज जहाँ कोई दुखी न हो को साकार किया जा सके बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
 बूथ स्तर का सुदृढ़ीकरण: पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों और कैडर का पुनर्गठन तत्काल प्रभाव से पूरा करने का निर्देश दिया गया। 


उम्मीदवारों की सूची की तैयारी: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब के लिए योग्य निष्ठावान और जनाधार वाले प्रत्याशियों की सूची समय रहते तैयार करने के निर्देश दिए गए सत्ता की मंजिल का संकल्प: कार्यकर्ताओं और राज्य नेतृत्व को पंजाब में बहुजन समाज के हक व अधिकारों की रक्षा करते हुए बसपा की सरकार बनाने और पार्टी को सत्ता तक पहुँचाने का नया दिशा-निर्देश दिया गया बैठक में उपस्थित प्रमुख केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व इस बैठक में बसपा के वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी और पंजाब राज्य के प्रमुख नेता विशेष रूप से मौजूद रहे इंजीनियर श्री रामजी गौतम (सांसद एवं 6 प्रदेशों के प्रभारी
 विपुल कुमार केंद्रीय प्रभारी पंजाब बसपा  सी. पी. सिंह (केंद्रीय प्रभारी, पंजाब व हरियाणा
 डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व सांसद अध्यक्ष बसपा पंजाब अजीत सिंह बेनी स्टेट इंचार्ज, पंजाब कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ स्टेट इंचार्ज पंजाब डॉ. नक्षत्रपाल विधायक, नवांशहर इनके अलावा राज्य के सभी जोन इंचार्ज और वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। 


Featured News