-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बसपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने भरा जोश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित आकाश आनंद ने भरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जेवर (गौतमबुद्ध नगर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित आकाश आनंद ने भरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जेवर (गौतमबुद्ध नगर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार आज जनपद गौतमबुद्ध नगर के विधानसभा क्षेत्र जेवर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में जेवर विधानसभा से सतवीर नागर जी के समर्थन में उमड़ा अपार जनसमूह बहुजन समाज की एकजुटता और संगठन की ताकत का प्रत्यक्ष प्रमाण बना जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए नेताओं ने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज अब अपने सम्मान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के लिए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर सी पी सिंह जी ममता मौर्य जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर जी और मान्यवर कांशीराम जी के विचारों के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से बसपा ने मिशन 2027 का शंखनाद करते हुए बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया मैदान में उमड़े इस जनसैलाब ने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण में बहुजन समाज पार्टी की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश: अस्मिता चंद की उम्मीदवारी से चिल्लूपार में सियासी हलचल, विरोध के मायने क्या
राजस्थान: ईद मिलादुन्नबी पर कोठियां गांव में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया भाईचारे का संदेश
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस में दिखी अकीदत
उत्तर प्रदेश: औरैया में बांट-माप विभाग का सघन जांच अभियान, 25 प्रतिष्ठानों के चालान
हरियाणा: 10 किलो गांजा मामले में असल सप्लायर मिथुन गिरफ्तार, पुलिस से बचने को बदल रहा था ठिकाने
