Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 6 वाहन  हुए सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 12:30:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 12:30:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि करने वाले बुलेट वाहनों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वाहनों को सीज कर दिया,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि करने वाले बुलेट वाहनों के खिलाफ संतकबीरनगर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने छह वाहनों को सीज कर दिया, जबकि विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 264 वाहनों का चालान किया गया। जनपद में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों की जांच की गई। नियमों के विपरीत साइलेंसर लगे पाए जाने पर छह वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत रूप से मॉडिफाई साइलेंसर न लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Featured News