Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 26/08/2026 01:09:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 26/08/2026 01:09:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01 नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 25.08.2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में बैठक आहूत की गयी। जिसमें श्रीमती नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर व श्री नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, एस0पीआर0ए0 गाजीपुर, परिवहन विभाग, उपनिरीक्षक प्रभारी सम्मन सेल, स्वास्थ्य विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग व राजस्व विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित हुये। 

नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। बैठक में दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता के आधार अधिक से अधिक वादों निस्तारण के लिए विशेष रूप चर्चा की गई।


Featured News