-
☰
उत्तर प्रदेश: Balrampur में वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु विशेष शिविर 26 फरवरी से शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन जी ने जानकारी दी है कि विकासखंड स्तर पर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वयोश्री योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन जी ने जानकारी दी है कि विकासखंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिसमें उतरौला, रेहरा बाजार और गैंड़ास बुजुर्ग के लाभार्थियों को उपकरण मिलेंगे।
26 फरवरी 2026 को विकास खंड बलरामपुर में कैंप आयोजित होगा, जिसमें बलरामपुर, हर्रैया सतघरवा और तुलसीपुर के लाभार्थियों को उपकरण मिलेंगे।
27 फरवरी 2026 को विकास खंड गैसड़ी में कैंप आयोजित होगा, जिसमें गैसड़ी और पचपेड़वा के लाभार्थियों को उपकरण मिलेंगे। 28 फरवरी 2026 को विकास खंड रेहरा बाजार में कैंप आयोजित होगा।
01 मार्च 2026 को विकास खंड श्रीदत्तगंज में कैंप आयोजित होगा, जिसमें श्रीदत्तगंज के लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वयोश्री योजना भारत सरकार की एक कल्याणकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क शारीरिक सहायता और सहायक जीवन उपकरण प्रदान करना है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
मध्य प्रदेश: निगम गैंग प्रभारी पर पक्षपात व अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
उत्तराखंड: एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली, हरिद्वार में सनसनी