-
☰
उत्तर प्रदेश: धामपुर-नहटौर में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 26/03/2026 को जिला बिजनौर के क्षेत्र धामपुर, नहटौर में मां काली चामुंडा देवी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्रों के चलते दुर्गा अष्टमी नवमी के दिन मंदिरों में श्रद्धालूओं की भारी भीड़ रही,वहीं भक्तों के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 26/03/2026 को जिला बिजनौर के क्षेत्र धामपुर, नहटौर में मां काली चामुंडा देवी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्रों के चलते दुर्गा अष्टमी नवमी के दिन मंदिरों में श्रद्धालूओं की भारी भीड़ रही,वहीं भक्तों के जयकारो से मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंज रहे हैं I दुर्गा अष्टमी पर अधिकाँश भक्तों ने कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा अपनी सामर्थ्य से दक्षिणा व उपहार दिए I दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा जी के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना, उपासना की जाती है I माँ स्वरूप कन्याओं एवं लांगूरों को भोजन कराया गया तथा कन्याओ के पैर छूकर भक्तों ने आशीर्वाद लिया I मेला भी बड़े धूम धाम से लगाया जाता है, जिसमें हर वर्ष की भांती लीला भी होती है। मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, भक्त जन दूर-दूर से माता के दर्शन को आ रहे हैं I अष्टमी के शुभ अवसर पर लीला का शुभारंभ राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, व उनकी टीम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I जिसमें युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सैनी, विशिष्ट सलाहकार सुदामा सैनी, मोनू सैनी, विशाल सैनी, कमल सैनी, रवि सैनी, छोटू सैनी, लक्ष्मण सैनी का माला पहनाकर और प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया I मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। जिसमें कस्बा प्रभारी अशोक मलिक, कांस्टेबल रवि, लोकेश, विशाल व महिला SI सपना, महिला कांस्टेबल वंदना व पारुल मलिक मौजूद रहे I
उत्तर प्रदेश: बरेली पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल से मिलेगा नया पोषण आहार, मेन्यू में बड़ा बदलाव
उत्तराखंड: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जयंती पर सेवा गंगा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धांजलि एवं भंडारा
उत्तराखंड: जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मैदान में जाएं नवनियुक्त पदाधिकारी : स्वामी यतीश्वरानंद
उत्तर प्रदेश: भव्य श्री राम जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन
उत्तर प्रदेश: धामपुर-नहटौर में दुर्गा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में गूंजे जयकारे