Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली और विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क, मंडलायुक्त व आईजी ने परखी व्यवस्थाएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/11/2026 12:05:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/11/2026 12:05:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर्व और आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ अमहट घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर्व और आगामी मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना तथा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ अमहट घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल, जीआईसी मैदान और आईटीआई परिसर स्थित पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े जरूरी निर्देश दिए। अमहट घाट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर  अमहट घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विसर्जन स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरा कराने को कहा। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

 पटाखा दुकानों के बीच तीन मीटर की दूरी अनिवार्य  जीआईसी मैदान और आईटीआई परिसर स्थित पटाखा बिक्री स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। दोनों स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन तैनात रखने को कहा गया। प्रत्येक दुकान के बाहर पानी और सूखी रेत से भरी तीन से चार बाल्टियां रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखा दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखी जाए। दुकानों के अंदर किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री नहीं होनी चाहिए। सभी दुकानों पर 'यहां धूम्रपान करना सख्त मना है' का बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए गए।

 बिजली के खुले तार मिलने पर होगी परेशानी  निरीक्षण के दौरान विद्युत सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने दुकानों में सुरक्षित विद्युत फिटिंग सुनिश्चित कराने और खुले या लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। प्रत्येक दुकान का विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की रहेगी व्यवस्था  पटाखा बिक्री स्थलों पर एंबुलेंस उपलब्ध रखने तथा प्रत्येक दुकान में प्राथमिक उपचार किट रखने को कहा गया। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर लगाने और जीआईसी मैदान के किनारे जमा कीचड़ हटवाने के निर्देश दिए गए। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने को भी कहा गया।

 त्योहार पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील  प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित स्थलों से ही पटाखे खरीदने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और घाट का ही उपयोग करने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई है। निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद  इस दौरान अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी ज्ञानचन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर कुंदरकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को भेंट किए डिनर सेट व मिठाई

उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता

उत्तर प्रदेश: डॉ. खुशबू सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर की मिली जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल


Featured News