Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर होगी कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/11/2026 02:40:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/11/2026 02:40:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह समीक्षा लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने और अफवाह, भ्रामक सूचना या शरारतपूर्ण बयानबाजी के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ त्वरित विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 

अयोध्या धाम में सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने अंतरजनपदीय और स्थानीय स्तर पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने तथा रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। बाजारों में 24 घंटे पुलिस निगरानी धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर मुख्य बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सघन पैदल गश्त, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और पीआरवी-112 की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में जाकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।

 पटाखा दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजाम जरूरी  पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। निर्देश दिया कि पटाखों की दुकानें और अस्थायी गोदाम घनी आबादी से दूर खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्थापित किए जाएं। अग्निशमन विभाग पर्याप्त फायर टेंडर और जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहे। त्योहारों पर निर्बाध बिजली और पेयजल की व्यवस्था  मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्वों के दौरान रोस्टरमुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने को कहा। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय त्योहार से पहले उनके बैंक खातों में अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश भी दिए।

 खाद की कालाबाजारी पर प्राथमिकी के निर्देश  किसानों के हितों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने खाद की जमाखोरी, कृत्रिम संकट पैदा करने और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धान खरीद केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी  मुख्यमंत्री ने धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की तौल पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी किसान अपनी उपज बेचे बिना निराश होकर क्रय केंद्र से वापस न लौटे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: 400 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच विक्रेताओं को नोटिस

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर कुंदरकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को भेंट किए डिनर सेट व मिठाई

उत्तर प्रदेश: दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार को एसपी ने दी 5.51 लाख रुपये की सहायता

उत्तर प्रदेश: डॉ. खुशबू सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर की मिली जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश: तेज हाई बीम लाइटें बन रहीं सड़क हादसों का खतरा, परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल


Featured News